Site icon Bhoomika Bharat News

जंग लगे औजार, फटी और खून लगी डेंटल चेयर पर हो रहा इलाज; IMS-BHU की इस फैकेल्टी का हाल

जंग लगे औजार, फटी और खून लगी डेंटल चेयर पर हो रहा इलाज; IMS-BHU की इस फैकेल्टी का हाल

सार

 

BHU Hospital: आईएमएस बीएचयू के दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय में कुछ सीट भी फटी है। इसके अलावा कई सीटों का कंप्रेशर सही तरीके से काम नहीं करता है, इस कारण सीट को जरूरत के हिसाब से उपर-नीचे उठाने में परेशानी होती है।आईएमएस बीएचयू के दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय में मरीजों का इलाज जंग लगे चिकित्सकीय औजारों से किया जा रहा है। इसके अलावा मरीजों के इलाज के लिए लगाई गई डेंटल चेयर भी खराब हालत में हैं। आधे से ज्यादा डेंटल चेयरों में जंग लग गई है, वहीं कई की सीट भी फटी है।जिन औजारों का इस्तेमाल मरीजों की जांच में किया जाता है, उसके सही रख-रखाव न होने से उनमें भी जंग लग गई है। जंग लगने से मरीजों को संक्रमण का खतरा है।vandebharatlivtvnews टीम  डेंटल विभाग में पड़ताल की। इसमें ये खामियां सामने आईं।

Exit mobile version