Site icon Bhoomika Bharat News

बिना पानी हुई नगर परिषद अमरपाटन*

*🌧️बिन पानी सब सून🌧️*
*नगर में पानी की त्राहि त्राहि मची*

*बिना पानी हुई नगर परिषद अमरपाटन*

*पिछले 10 सालों में कभी इतने दुर्दिन नही देखे नगरवासियों ने।*

*शहर सरकार की बदनीयत साफ साफ झलक रही है 4 टैंकर ओर 15 वार्ड इतनी विकराल पानी समस्या को दूर करने में वार्ड दर वार्ड हालात हुए बेकाबू।*

*कुछ दबंग पार्षदों के वार्ड तक सीमित हुई नगर परिषद।*

*जनप्रतिनिधियों/ व्यापारी संघ/ को भी सोचना होगा*

पूर्व नगरपरिषद अध्यक्ष पति श्रीमती गायत्री दिनेश शुक्ल ने आपने निजी मद से क्षेत्रांतर्गत पानी की विकराल समस्या से निपटने 2 ट्रेक्टरों से निशुल्क परिवहन कर वार्डों की जनता को पानी पिलाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिससे कुछ वार्डों में आमजन को राहत है। परिषद के पार्षद प्रतिनिधियों द्वारा आम जनता को लेकर नगर परिषद के अधिकारियों के पास ज्ञापन-ज्ञापन का खेल खेला जा रहा है जबकि कई वार्ड के जनप्रतिनिधि इस जलसंकट से अपने वार्ड की राहत प्रदान करने में सक्षम हैं । आये दिन वार्ड की जनता नगरपरिषद की चौखट पर गुहार लगाती है पर नगरपरिषद के कानों में जूं तक नही रेग रही है।
विगत कुछ साल पूर्व व्यापारी संघ के द्वारा भी वार्ड में वाटर टैंक लगाए गए थे इस बार व्यापारी संघ भी मौन है।

*आखिर किसके निगाहे करम का इंतज़ार है*
नगर परिषद में अच्छा खासा बजट है सक्षम नगरपरिषद की गिनती में आती है अमरपाटन की नगर सरकार । चाहे तो भाड़े के ट्रेक्टर वाटर टैंक से ही नगर के हालात में सुधार कर जलापूर्ति की जा सकती है। लेकिन नगरपरिषद परिषद में जिसके लाठी उसकी भैस चल रहा है।

*सरकार ने भी की बेवफाई*

बाणसागर का पानी पिछले 2022 में आना था हर घर कनेक्शन पानी पहुचाने छलनी कर दिया नगर की सड़कों का सीना बेहाल कर दिया सड़को का हाल चलना हुआ मुश्किल। उन नलो में अब भी सिर्फ हवा ही निकलती है। चुनावी स्टंट साबित हुआ ये वादा भी। कब बाबा मरी कब बैल बिकी वाली कहावत आई सामने।

Exit mobile version