Site icon Bhoomika Bharat News

नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया

गाडरवारा । शनिवार को स्थानीय न्यायालय परिसर गाडरवारा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया । नेशनल लोक अदालत न्यायाधीशगण डॉ० श्रीमती अंजली पारे, सूरज सिंह राठोड, श्रीमति आरती ढींगरा, अश्विन परमार, अजय सिंह यादव, विनय सोनी, श्रीमति शाम्भवी सिंह, यश शर्मा, अधिवक्तासंघ अध्यक्ष डॉ० दिनेश चंद्र बुधौलिया, सचिव बसंत तपा एवं विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री ओझा एवं अधिवक्तागण, न्यायालयीन कर्मचारी की गरिमामयी उपस्थिति में जिला न्यायाधीश मनीष कुमार श्रीवास्तव के द्वारा सिविल न्यायालय गाडरवारा में प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। लोक अदालत हेतु गाडरवारा में गठित 08 खण्डपीठों में कुल 07 मोटर दावा दुर्घटना प्रकरणों में राजीनामा के आधार पर 45,40,000 /- रूपये के अवार्ड पारित हुए। इसके अलावा 25 विद्युत उर्जा से संबंधित न्यायालय में लंबित मामलों में तथा 11 प्रिलिटिगेशन प्रकरणों में सुलह समझौता के आधार पर निराकरण किया गया है। इस प्रकार लोक अदालत की 08 खण्डपीठों द्वारा कुल 127 विभिन्न आपराधिक, मोटर दुर्घटना, विद्युत से संबंधित मामलों का निराकरण एक ही दिन में किया गया।
इसके अलावा सम्पत्ति जल कर से संबंधित 25 प्रिलिटिगेशन प्रकरणों का भी निराकरण नगर पालिका गाडरवारा द्वारा किया गया।

Exit mobile version