Site icon Bhoomika Bharat News

गढ़वा एक बार फिर क्षेत्र में फूल खिलाने का जनता से आह्वान

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा

गढ़वा  से

भारतीय जनता पार्टी द्वारा शनिवार को गढ़वा में भाजपा प्रत्याशी विष्णुदयाल राम के समर्थन में रोड शो का आयोजन किया गया। इसमें प्रत्याशी वी डी राम समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए। रोड शो के माध्यम से सभी ने एक बार फिर क्षेत्र में फूल खिलाने का जनता से आह्वान किया।

रोड शो मिनी टेंपो स्टैंड से शुरू होकर रंका मोड़ होते हुए गढ़देवी मंदिर पहुंचा। जहां प्रत्याशी ने मां गढ़देवी का आशीर्वाद लिया। दर्शन पूजन कर मझिआंव मोड होते हुए इंदिरा गांधी रोड का भ्रमण किया तथा बाजार की सभी गलियों से होकर समाप्त हुआ। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि मेरा समर्थन करें। कोशिश रहेगी कि पलामू की तस्वीर को भारत में नंबर वन पर लाएं।

 

 

 

 

 

रोड शो में पूर्व सांसद घूरन राम, पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी, लोकसभा प्रभारी अलखनाथ पांडेय, विधानसभा प्रभारी दुर्गा जौहरी, सूरज गुप्ता, उमेश कश्यप, चंदन जायसवाल, भगत सिंह साहू, मुरली श्याम सोनी, राजकुमार मद्धेशिया, रविंद्र जायसवाल दीपक तिवारी, दीपक शर्मा आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version