सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ संवाददाता सुशील द्विवेदी।
*दोनों नए बस स्टैंड पर इस प्रकार रहेगी परिवहन की सुविधा*
आरटीओ कार्यालय के समीप स्थित नवनिर्मित बस स्टेण्ड क्रमांक-1 एवं भोपाल
रोड पर स्थित नवनिर्मित बस स्टेण्ड क्रमांक-2 से बसों का संचालन दिनांक 13.05.2024 से निम्नानुसार रूट से किया जावेगा।
बहेरिया तिराहा से प्रवेश करने वाली यात्री बसें
*रूट क्रमांक-01* टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, जबलपुर की ओर से आने-जानेवाली यात्री बसें मकरोनिया होते हुए बम्होरी तिराहा से आरटीओ कार्यालय के समीप स्थित नवनिर्मित बस स्टेण्ड परिसर से ही संचालित की जावेगी।
*रूट क्रमांक-02* भोपाल, विदिशा, खुरई, बीना, जैसीनगर की ओर से आने-जानेवाली लहदरा नाका भोपाल रोड से प्रवेश करने वाली यात्री बसें भोपाल रोड स्थित नवनिर्मित बस स्टेण्ड से एवं आवश्यकता अनुसार मोतीनगर चौराहा से धर्माश्री होते हुए आरटीओ कार्यालय के समीप स्थित नवनिर्मित बस स्टेण्ड से ही संचालित की जावेगी।
*गढ़पहरा तिराहा से प्रवेश करने वाली यात्री बसें रूट क्रमांक-03* ग्वालियर, झांसी, ललितपुर, मालथौन की ओर से आने-जानेवाली बसें भैंसा तिराहा बायपास से बहेरिया फोर लाईन से बम्होरी तिराहा से आरटीओ कार्यालय के समीप स्थित नवनिर्मित बस स्टेण्ड परिसर पहुंचेगी व यहीं से ही संचालित की जावेगी।
इसके अलावा भैंसा तिराहा से मण्डी बायपास होते हुये भोपाल रोड पर स्थित नवनिर्मित बस
स्टेण्ड परिसर पहुंचेगी वहां से संचालित की जावेगी।
*रूट क्रमांक-04* नरसिंहपुर, रहली की ओर से आने जानेवाली यात्री बसें बम्होरी तिराहा से आरटीओ कार्यालय के समीप स्थित नवनिर्मित बस स्टेण्ड परिसर पहुंचेगी वहां से ही संचालित की जावेगी।
यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
🙏🙏🙏🙏 सैनिक गर्जना समाचार पत्र 🙏🙏🙏🙏
