Site icon Bhoomika Bharat News

जनपद हमीरपुर में विशेष अभियान चला कर रोके गए 200 से अधिक बाल विवाह*

*जनपद हमीरपुर में विशेष अभियान चला कर रोके गए 200 से अधिक बाल विवाह*

*इस कार्य में संस्था के साथ जिला प्रशासन, बाल कल्याण समिति, चाइल्डलाइन, एवं समर्थ फाउंडेशन का भी विशेष सहयोग रहा*

*विकासखंड मौदहा एवं सुमेरपुर में 1 मई से 10 मई 2024 तक चला अभियान*

*परिवारों को समझा बुझा कर अंडरटेकिंग के माध्यम से रोके गए बाल विवाह*

 

हमीरपुर। साई ज्योति संस्था हमीरपुर द्वारा कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन यूएस के सहयोग से संचालित बाल अधिकार एवं न्याय तक पहुंच कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था द्वारा जनपद हमीरपुर के विकासखंड सुमेरपुर एवं मौदहा में 1 मई 2024 से 10 मई 2024 तक अभियान चलाकर 200 से अधिक बाल विवाह रोकने का कार्य किया गया। इस कार्य में जिला प्रशासन, बाल कल्याण समिति, चाइल्डलाइन, समर्थ फाउंडेशन के देवेन्द्र गाँधी एवं आंगनबाडी कार्यकत्रियों, ग्राम प्रधान, वार्ड मम्बर्स आदि का भी विशेष सहयोग रहा।

 

साई ज्योति संस्था के परियोजना समन्वयक कैलाश नारायण गौतम ने बताया कि संस्था द्वारा अक्षय तृतीया पर होने वाले बाल विवाहों को ध्यान में रखते हुए अप्रैल माह से ही बाल विवाह का चिन्हित करना शुरू कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि लगातार फॉलोअप एवं समन्वय के माध्यम से संस्था द्वारा विकासखंड मौदहा एवं सुमेरपुर में अपने 15 सहयोगी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, ग्राम प्रधान के सहयोग से 200 से अधिक बाल विवाह रोकने में सफलता मिली हैं। इन परिवारों से अंडरटेकिंग भी लिखवाई गई है, कि जब तक उनकी लड़की 18 वर्ष से अधिक या लड़का 21 वर्ष से अधिक नहीं हो जाता तब तक वह उसका विवाह नहीं करेंगे।

 

इस कार्य में संस्था के कार्यकर्ता रवि करन, धीरेंद्र द्विवेदी, चंद्रकेतु, दीपचंद, भैयालाल, बाबू पाल, ओमप्रकाश, जयंत कुमार, कुमारी रित, के साथ-साथ सपोर्ट पर्सन आरती वर्मा का भी विशेष सहयोग रहा।

Exit mobile version