Site icon Bhoomika Bharat News

मेजा में प्रसूता मौत का मामला। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल में जड़ा ताला

मेजा के रामनगर स्थित एक अस्पताल में प्रसव के बादम हिला की हालत गंभीर हो गई थी। उसे शहर स्थित अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग जाग गया और गुरुवार को रामनगर स्थित लक्ष्मी अस्पताल पहुंचकर अस्पताल को सीज कर दिया। जिससे हड़कंप मच गया।

मेजा थाना क्षेत्र के मनू का पूरा गांव निवासी रोहित बिंद की पत्नी सोनम को प्रसव पीड़ा के बाद रामनगर स्थित लक्ष्मी हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां प्रसव के बाद महिला की हालत गंभीर हो गई। उसे शहर स्थित अस्पताल भिजवाया गया था। जहां इलाज के दौरान महिला सोनम (28) की मौत हो गई थी। मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा काटा था।

लक्ष्मी हास्पिटल को स्वस्थ्य विभाग ने सीज कर दिया

अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी थी। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच पड़ताल कर खामियां पाए जाने पर आज रामनगर स्थित लक्ष्मी हास्पिटल को स्वस्थ्य विभाग ने सीज कर दिया।

Exit mobile version