Site icon Bhoomika Bharat News

शीराज ए हिन्द सहयोग फाउंडेशन ने निशुल्क प्याऊ का किया शुभारंभ

शीराज ए हिन्द सहयोग फाउंडेशन ने निशुल्क प्याऊ का किया शुभारंभ

जौनपुर। शीराज़ ए हिन्द सहयोग फाउंडेशन की तरफ से एक निशुल्क प्याऊ का नगर पालिका परिषद जौनपुर के अधिशासी अभियंता पवन कुमार द्वारा फीता काट कर शुभारंभ किया गया। निशुल्क प्याऊ जल का जेसिस चौराहा, रोडवेज पर स्टॉल लगाया गया । शिराज ए हिन्द सहयोग फाउंडेशन के मुख्य ट्रस्टी मो शिराज ने बताया की गर्मी के बढ़ते तापमान से प्यास से परेशान यात्रियों के लिए निशुल्क प्याऊ की व्यवस्था की गईं है। पूरी गर्मी भर निशुल्क प्याऊ की व्यवस्था चालू रहेगी, निशुल्क प्याऊ की व्यवस्था धीरे धीरे पुरे नगर में भी की जायेगी। शुभारंभ कार्यक्रम में उक्त जॉनके सदस्य आर्यन सिद्दिकी,अब्दुल रब ,गौरव वर्मा, राजकुमार यादव,सचिन यादव, अवनीश यादव, महबूब खान, लालचंद चौरसिया, मनोज यादव लकी सिंह, अशियम,पंकज आदि लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version