Site icon Bhoomika Bharat News

झुलसाने वाली गर्मी का कहर, पारा चढ़ा

विदिशा लटेरी। झुलसा देने वाली चिलचिलाती धूप अब लोगों को परेशान करने लगी है। गर्म हवा के थपेड़े भी लगने लगे हैं। बुधवार को दोपहर दो बजे के लगभग धूप की वजह से शहर की ज्यादातर सड़कें सूनी हो गईं थी। धूप में निकलने की बजाए लोग दुकानों अौर घरों में रहना पसंद करने लगे हैं।

लोगों की उम्मीद से ज्यादा गर्मी पड़ रही है। आम तौर पर 40 और 43 डिग्री तापमान इन्हीं दिनों में शुरू होता है। तीन दिन से तापमान लगातार बढ़ रहा है। लेकिन मौसम विभाग का आंकलन यह कह रहा है कि मंगलवार के बाद तापमान तेजी से बढ़ेगा और इस महीने के अंत तक तापमान बढ़कर 45 डिग्री पार कर जाएगा। धूप में तेजी अब बर्दाश्त नहीं हो रही है। गर्मी की वजह से शीतल पेय की खपत बढ़ गई है। हर जगह ठंडे पानी की तलाश लोगों को रहती है। गर्मी और धूप की वजह से लोग पसीने में भीग रहे हैं। सोमवार को चार बजे तक तेज चिलचिलाती धूप आसमान पर थी। इसके बाद मौसम थोड़ा सा बदला और आसमान में कुछ मिनट के लिए बदली छा गई। पांच बजे तक बदली रही। शाम के समय हवा नहीं चलने से भी लोग परेशान रहे हैं। आम तौर पर गर्मी के दिनों में शाम को हल्की सी हवा भी लोगों को सुहानी लगती है लेकिन इन दिनों शाम ढलते ही हवा बिल्कुल भी नहीं चल रही है। दुकानों में पानी की मांग बढ़ गई है इसलिए

Exit mobile version