Site icon Bhoomika Bharat News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मनासा का रोड शो हुआ निरस्त ,नगर में बिना CM के सांसद ने किया रोड शो,पढे खबर

मनासा।मंगलवार देर शाम 5.30 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का नीमच जिले के मनासा में दौरा कार्यक्रम था । साथ ही रोड शो के बाद आमसभा को संबोधित करने वाले थे लेकिन बड़ नगर से हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के चलते मनासा में मुख्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम निरस्त किया गया ।।मुख्यमंत्री यहां लोकसभा में भाजपा के प्रत्याशी सुधीर गुप्ता के समर्थन में मनासा में रोड शो और सभा करने वाले थे।मुख्यमंत्री का दौरा निरस्त होने पर मौके पर जमा लोगो की भीड़ को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक अनिरुद्ध माधव मारू भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ,भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार ,पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा सहित भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने रोड शो निकाला । व कारगिल चोराहा पर रोड शो का समापन किया गया ।

Exit mobile version