Site icon Bhoomika Bharat News

मुंबई सेंट्रल से उज्जैन की यात्रा कर रही युवती पर्स ट्रेन की सीट पर ही भुल गई 139 पर सीकायत मिलने पर देवास आर.पी.एफ की मदद से मिल गया ।

देवास। दिनांक 08/05/2024 रेल मदद से सूचना प्राप्त होने पर यात्री ओमकार सावंत के मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क करने पर बताया कि वह ट्रेन नंबर 12961 के A/3 कोच में बर्थ नंबर 43,45 पर पीएनआर नंबर के तहत मुंबई सेंट्रल से उज्जैन की यात्रा कर रहे थे । उज्जैन स्टेशन आने पर वह ट्रेन से उतर गए लेकिन बर्थ नंबर 43 पर लेडीज पर्स छूट गया जिसमें करीब 9000/ रुपए ईयर फोन एवं पान में खाने की काले रंग की मसाले की छोटी पुड़िया है। ट्रेन के देवास आने पर कांस्टेबल सतीश गोडाले आरपीएफ पोस्ट देवास द्वारा अटेंड किया गया तो काले रंग का पर्स मिला जिसे आरपीएफ पोस्ट पर लाकर पंचों के सामने खोल कर देखा तो पर्स में उपरोक्त सामान एवं नकद 9000/रुपए मिले जाने पर यात्री को सूचित किया गया । यात्री के आरपीएफ पोस्ट देवास पर पर उपस्थित होने पर पर्स को आईडेंटिफाई कर पर्स सामान एवं नकद 9000/रुपए पंचों के समक्ष सही हालत में सुपूर्द किया गया है । यात्री द्वारा रेल प्रशासन का धन्यवाद किया गया एवं फीड बैक फार्म भरवाया जो साथ सलंगन है। सुपुर्दगी नामा की प्रति, फोटो भी साथ संलगन है।

Exit mobile version