Site icon Bhoomika Bharat News

वीर दुर्गादास कृषि उपज मंडी में धान मंडी की ओर से नरेश भंडारीव्यवसाय परिसर में *हाली अमावस्या* का विशेष आयोजन रखा गया

वीर दुर्गादास कृषि उपज मंडी में धान मंडी की ओर से नरेश भंडारीव्यवसाय परिसर में *हाली अमावस्या* का विशेष आयोजन रखा गया । विधायक अरुण चौधरी ने कहा कि राजस्थान की प्राचीन संस्कृति के अनुरूप हाली अमावस्या को मुहूर्त देखकर आगामी फसल का अंदाजा किया जाता है । संरक्षक पारसमल भंडारी ने कहा कि हाली अमावस्या ,अक्षय तृतीया को भी मुहूर्त देकर के फसल, बारिश का अनुमान किया जाता है, यह परंपरा धान मंडी सहित विभिन्न स्थानों पर नियमित रूप से आयोजित होती है और जिसके अनुमान लगभग प्रति वर्ष सकारात्मक रहे हैं। महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश बांठिया ने आयोजकों को बधाई देते हुए ,महावीर इंटरनेशनल के माध्यम से संरक्षक पारसमल भंडारी द्वारा ₹11000 सेवा कार्यों के लिए एवं पशुओं के लिए पानी के टंकियां तथा गौशाला में लापसी वितरण एवं निशुल्क भोजन के संबंध में आयोजन के बारे में सौजन्य प्रदान करने के लिए तथा पर्यावरण निर्देश जवाहरलाल हूडिया द्वारा 11000 की राशि सेवा कार्यों के लिए प्रदान करने की घोषणा की, उनकी उदार भावना का सम्मान किया गया। नरेश भंडारी द्वारा आभार ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर धान मंडी के वरिष्ठ भंवर लाल दानी, घीसूलाल काकरिया, बाबूलाल मेहता,रायचंद छाजेड़,,सुखलाल, महावीर लूंकर ओमप्रकाश दाती के साथ ही कृषि उपज मंडी के पदाधिकारी , व्यापारी ,महावीर इंटरनेशनल के जोन सचिव जवेरीलाल मेहता, गौतम दांती, महावीर बोकड़िया,रमेश चोपडा मीरा ,हीरालाल प्रजापत और भंवरलाल भंडारी कृष्ण सेवा संस्थान के अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे, अशोक व्यास ,भारतीय जनता पार्टी के खेताराम प्रजापत, झूमरलाल ,सुखदेव, पार्षद टीकमचंद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों में भाग लिया।

Exit mobile version