Site icon Bhoomika Bharat News

14 मई के दिन क्रॉस चेक के दौरान अगर फैक्ट्री के मजदूरों के हाथ में अमिट स्याही का निशान नहीं दिखने पर फैक्ट्री पर लगेंगे ताले : कलेक्टर

14 मई के दिन क्रॉस चेक के दौरान अगर फैक्ट्री के मजदूरों के हाथ में अमिट स्याही का निशान नहीं दिखने पर फैक्ट्री पर लगेंगे ताले : कलेक्टर

मतदान दिवस के लिए बेहतर कम्युनिकेशन प्लान बनाया जाए

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिलीप कुमार यादव ने लोकसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त सभी नोडल अधिकारियों की बैठक लेते हुए श्रम विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि मतदान दिवस के दिन अवकाश रहेगा, लेकिन ऐसी विशेष संस्था या फैक्ट्री जहां पर कार्य बंद नहीं हो सकता। जहां पर कार्य तीन शिफ्ट में चलता है, ऐसे संस्थानों पर काम करने वाले मजदूर मतदान करने से वंचित नहीं रहने चाहिए। ऐसी फैक्ट्री एवं संस्थाओं की 14 मई के दिन एफएसटी टीम के द्वारा जांच की जाएगी। अगर जांच के दौरान किसी फैक्ट्री में मजदूर की उंगली पर अमिट स्याही का निशान नहीं दिखा तो फैक्ट्री को सील बंद करने की कार्यवाही की जाएगी। बैठक के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल सहित सभी नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी मौजूद थे।

Exit mobile version