Site icon Bhoomika Bharat News

रीवा की लापता किशोरी हैदराबाद में मिली।

रीवा समान थाना क्षेत्र के अन्तर्गत 14 वर्ष की किशोरी कुछ दिन पहले लापता हो गई थी। जिसकी शिकायत परिजनों द्वारा 29 अप्रैल को परिजनों द्वारा की गई। धारा 163 के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच में पुलिस को पता चला कि किशोरी हैदराबाद में है। किशोरी को हैदराबाद में सोहेल खान अपने पास रखा हुआ है। साइबर पुलिस एवं समान थाना पुलिस की संयुक्त टीम को हैदराबाद भेजा गया। जहां से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

नाबालिक को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था – 

नाबालिक ने बयान में बताया है कि उसका इंटरनेट मीडिया से सोहेल खान से संपर्क हुआ था। सोहेल खान वीडियो चैट भी करता था। उसने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था । सोहेल खान वीडियो वायरल कर देने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था। सोहेल खान ने किशोरी को हैदराबाद बुला लिया। और उसे हैदराबाद में अपने पास रख लिया।

परिजनों की शिकायत पर लगातार लड़की की तलाश की जाती रही। पुलिस ने सोहेल खान को हैदराबाद से गिरफ्तार कर सामान थाने में पेश किया है। जिसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Exit mobile version