Site icon Bhoomika Bharat News

फांसी के फन्दे से लटक कर युवक ने दी जान

फांसी के फन्दे से लटक कर युवक ने दी जान

लालगंज, प्रतापगढ़। घर के कमरे में फांसी के फंदे से युवक का शव लटकता देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। लीलापुर थानान्तर्गत मुल्तानीपुर गांव निवासी गंगा प्रसाद ओझा का पुत्र पुनीत 32 का शव मंगलवार की सुबह घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकता मिला। परिजनों के अनुसार मंगलवार सुबह पुनीत के काफी देर तक सोकर न उठने पर घर के लोग आवाज लगाये। जबाब न मिलने पर लोग कमरे के पास पहुंचे तो दरवाजा अंदर के बंद था। खिड़की से झांकने पर अंदर पुनीत को फांसी के फंदे से लटका देख लोग चीखने चिल्लाने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुनीत को फांसी के फंदे से निकलवाया। लेकिन तब तक उसकी सांस थम चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। एसओ नरेन्द्र सिंह का कहना है कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। मृतक के भाई सुशील ने इत्तेफाकिया तहरीर दी है। पीएम रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Exit mobile version