Site icon Bhoomika Bharat News

बीडीओ ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा

केतार  से

प्रखंड विकास पदाधिकारी सावित्री कुमारी ने केतार प्रखंड के पाचाडुमर पंचायत में मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को 13 मई को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने अपने सभी कर्मियों के साथ घर-घर एवं मुख्य बाजार में जाकर मतदाताओं को अपने वोट के अधिकार को समझाया। वहीं नुक्कड़ नाटक से सभी लोगों को वोट करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि 13 मई को पहले मतदान करें उसके बाद जलपान करें।

मौके पर सुरेश कुमार, राकेश कुमार, संजीव कुमार, आयुषी चौबे, जितेन्द्र कुमार, अनुप कुमार, छोटन कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Exit mobile version