Site icon Bhoomika Bharat News

मतदान को लेकर मतदाताओं में दिखा उत्साह, पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लगी लंबी-लंबी कतार रही

सागर। सागर संसदीय क्षेत्र की आठों विधानसभाओं में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई। दोपहर 1:30 बजे तक 44.32 प्रतिशत मतदान हो हुआ। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। सागर में एमएलबी स्कूल के बूथ क्रमांक 220 की ईवीएम मशीन तकनीकी खराबी आने से करीब 20 मिनट तक मतदान रुका। वहीं ड्यूटी कर्मचारियों को दूषित भोजन देने से कर्मचारियों ने उसे नहीं खाया। इस मामले में कर्मचारियों ने अफसरों से शिकायत की है।

सागर लोकसभा क्षेत्र में कुल 13 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है।
चंद्रभूषण सिंह बुंदेला कांग्रेस
भगवती प्रसाद जाटव बीएसपी
लता वानखेड़े बीजेपी
भीकम सिंह कुशवाहा महानवादी पार्टी
रामभजन बंसल समता पार्टी
रामवतार शर्मा सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इंडिया
लक्ष्मी कुशवाहा पिछड़ा समाज पार्टी
सुरेश बंसल भारतीय शक्ति चेतना पार्टी
अहिरवार राजकुमार निर्दलीय
तोषमणि पंथी निर्दलीय
धर्मेंद्र बनपुरिया निर्दलीय
मो. आरिफ मकरानी निर्दलीय
संग्राम सिंह यादव निर्दलीय
मुख्य मुकाबला भाजपा की लता वानखेड़े और कांग्रेस के चंद्रभूषण सिंह बुंदेला के बीच है। 17 लाख 45 हजार 690 मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 64 हजार पहली बार के वोटर हैं।

सुरखी विधानसभा क्षेत्र से विधायक व खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने धर्मपत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सविता सिंह राजपूत के साथ पैतृक ग्राम जेरई के बूथ क्रमांक 34 पर मतदान किया। तो वहीं खुरई विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक अरूणोदय चौबे अन्नू भैया ने पोलिंग बूथ क्र 34 पहुंच कर मतदान किया।
लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभाओं में दोपहर 1:30 बजे तक वोट प्रतिशत रहा।
बीना-45.00
खुरई-45.76
कुरवाई-48.71
नरयावली-41.04
सागर-36.10
शमशाबाद-47.43
सिरोंज-46.47
सुरखी-44.10

Exit mobile version