Site icon Bhoomika Bharat News

जैसलमेर बिजली की समस्या को लेकर अमरसागर ग्रामीणों ने किया बिजली विभाग का घेराव।

जैसलमेर बिजली की समस्या को लेकर अमरसागर ग्रामीणों ने किया बिजली विभाग का घेराव।

संवाददाता कोजराज परिहार /जैसलमेर।

अधिक्षण अभियंता की तानाशाही के चलते किया विद्युत विभाग का किया घेराव।

ग्रामीणों ने दिया सहायक अभियंता को ज्ञापन ,

जैसलमेर के ग्राम पंचायत अमरसागर के भील बस्ती में पिछले एक साल से स्वीकृत डीपी विद्युत पोल नही लगाए ग्रामीणों का कहना है की विद्युत विभाग में कई बार चक्कर लगाए पर अधिक्षण अभियंता आफिस नही मिलते और न कॉल अटेंड करते आपको बता दे की ग्रामीणों का आरोप है की अधिक्षण अभियंता ने अपने चहेते को टेंडर दिया हूवा है और इस कार्य का भुगतान भी हो चुका है मगर आज तक डीपी पोल नही लगे ग्रामीणों का आरोप है की अधिक्षण अभियंता की तानाशाही के चलते ग्रामीणों को मजबूर होकर विद्युत विभाग का घेराव किया और ग्रामीणों ने सहायक अभियंता को ज्ञापन दिया और ग्रामीणों को सात दिन के अंदर कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया ग्रामीणों का कहना है की अगर साथ दिन में कार्य पूर्ण नही किया तो हजारों की संख्या में विद्युत विभाग का घेराव करेंगे

Exit mobile version