Site icon Bhoomika Bharat News

अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा की बैठक संपन्न

अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा की बैठक संपन्न

प्रतापगढ़ लोकसभा क्षेत्र के रामपुर खास विधानसभा में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा संगठन के जिलाध्यक्ष अजय कृष्ण तिवारी के नौढिया गांव स्थित आवास पर संगठन के कार्यकर्ताओं की चुनावी बैठक की गई।इस मौके पर कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा हिंदुत्ववादी पार्टी है जहां पर ब्राह्मण कैंडिडेट नहीं है वहां पर हमारा संगठन भाजपा का समर्थन करेगी और जहां पर ब्राह्मण कैंडिडेट हैं वो किसी भी दल से चुनाव लड़ रहा हो उसका समर्थन किया जाएगा।प्रतापगढ़ लोकसभा पर चुनाव चर्चा करते हुए बीएसपी द्वारा प्रथमेश मिश्रा को चुनाव में समर्थन करने की बात कही।इस मौके राष्ट्रीय संरक्षक शिव प्रकाश मिश्र,प्रदेश प्रभारी परशुराम सेना पं प्रवीण मिश्र,जिला अध्यक्ष अजय कृष्ण तिवारी,पूर्व जिला अध्यक्ष राजन,प्रभाकर मिश्र,आशीष समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version