
जिला कलेक्टर चौधरी ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को कोविड पेंशनरों के 157 में से शेष रहे 57 पेंशनरों का सत्यापन करवाने, सार्वजनिक निर्माण विभाग को खाटूश्यामजी में सड़कों के निर्माण कार्य का प्रस्ताव भिजवाने के साथ ही संबंधित विभाग को जिला कलेक्टर से अद्धशासकीय पत्र लिखवाने, शिक्षा विभाग को पेयजल विहीन विद्यालयों की सूची जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को भिजवाने के निर्देश दिये ताकि इन विद्यालयों में पेयजल कनेक्शन हो सके। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग को उडान योजना में सेनेटरी नेपकिन का वितरण करवाने के निर्देश दिये। जिला कलेक्टर ने दांतारामगढ़ व लोसल ईओ को बैठक में अनुपस्थित रहने पर कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने निर्देश दिये कि खेलों इंडिया योजना के तहत मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, समस्त विकास अधिकारियों को ब्लॉक, तहसील मुख्यालय पर खेलों इंडिया केन्द्र स्थापित किये जाने के संबंध में उपलब्ध खेल मैदान, खेल सुविधाओं एवं प्रचलित खेल के आधार पर स्थान चिन्हित करते हुए प्रस्ताव तैयार कर तीन दिवस में जिला खेल अधिकारी सीकर को भिजवाया जाना सुनिश्चित करावें। उन्होंने अधीक्षण अभियन्ता विद्युत विभाग को जिला खेल स्टेडियम के उपर से जा रही विद्युत लाईन को तत्काल शिफ्टिंग करवाये जाने के निर्देश दिये।
बैठक में सीईओ जिला परिषद सीकर नरेन्द्र सिंह पुरोहित, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीकर रणजीत सिंह, सीएमएचओ सीकर डॉ.निर्मल सिंह, नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा, विद्युत, पेयजल,पीडब्ल्यूडी, चिकित्सा, शिक्षा सहित बैठक से जुड़े संबंधित अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
