Site icon Bhoomika Bharat News

लोकसभा चुनाव के बीच वाराणसी में कांग्रेस के कई बड़े नेता,पदाधिकारी व कार्यकर्ता हुए भाजपा में शामिल, कांग्रेस को लगा करारा झटका

लोकसभा चुनाव के बीच वाराणसी में कांग्रेस के कई बड़े नेता,पदाधिकारी व कार्यकर्ता हुए भाजपा में शामिल, कांग्रेस को लगा करारा झटका

Vandebharatlivetvnews रिपोर्ट.करन भास्कर चन्दौली उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनकल्याणकारी कार्यों एवं भाजपा की नीति, रीति से प्रभावित होकर कांग्रेस के बहुत से पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए। मोदी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय तुलसी उद्यान महमूरगंज में आयोजित एक कार्यक्रम में सभी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
 
महानगर कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज यादव, युवा कांग्रेस के मंडल प्रभारी प्रिंस सिंह राजपूत समेत महानगर धोबी कल्याण समिति के अध्यक्ष चमन लाल कन्नौजिया वह अनेकों कार्यकर्ता शामिल हुए।
 
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, पूर्व सांसद डा राजेश मिश्रा समेत सुरेंद्र नारायण सिंह, अशोक पांडेय, नवरतन राठी, सुरेश सिंह, संतोष सोलापुरकर, पंकज चौबे, शैलेन्द्र मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
 
पन्ना प्रमुखों के बल पर भाजपा हासिल करेगी रिकॉर्ड जीत: धर्मपाल सिंह
 
भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि पन्ना प्रमुखों के बल पर भाजपा रिकार्ड मतों से जीत हासिल करेगी। वह रविवार को पिंडरा विधानसभा में पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
 
उन्होंने पन्ना प्रमुखों को मतदान बढ़ाने का मंत्र देते हुए कहा कि पहले सभी बूथ अध्यक्ष समेत कमेटी के सभी सदस्य और पन्ना प्रमुख अपने-अपने क्षेत्र के सभी घरों में कम से कम दो-तीन बार संपर्क जरूर करें। साथ ही अपने साथ घर के हर सदस्य को मोदी की गारंटी पत्र देकर उसके बारे में समझाएं भी।
 
विशिष्ट अतिथि भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल व मछलीशहर के लोकसभा प्रत्याशी बीपी सरोज ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में डॉ अजय सिंह, हरिओम मिश्रा, सुशील त्रिपाठी, संतोष पटेल, जय प्रकाश दुबे, सोमनाथ यादव आदि उपस्थित रहे।
Exit mobile version