Site icon Bhoomika Bharat News

गया नगर निगम सफाई के मामले में केवल कागजी खानापूर्ति, सर जमीन पर कचरों का अंबार लोग बाग परेशान।

गया नगर निगम वार्ड संख्या 36 काली बाड़ी, नवादा विधि कॉलेज के प्राचार्य डॉ डी एन मिश्रा के आवास के सामने कूड़ा का अम्बार लगा रहता है। कूड़ा का अम्बार रहने के कारण काफी दुर्गन्ध के साथ साथ बिखरे कूड़े में गायें पॉलीथिन खाते रहती है। जिससे आम स्थानीय जनता को काफ़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। भाजपा गया जिला किसान मोर्चा के सह प्रभारी डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने कहा, की गया नगर निगम सफाई के मामले में इंदौर को भी पीछे छोड़ देता है, लेकिन सरज़मीन पर पता चलता है की गया शहर धार्मिक एवं ऐतिहासिक शहर होने के वावजूद भी यहाँ कूड़ा का अम्बार लगा रहता है। अपने भोजन के तालाश में जानवर(गौ माता ), प्लास्टिक खाते रहती हैं, जिससे जानवर कई रोगों से ग्रसित हो सकते हैं। जिला प्रशासन से मांग करते हैं, की अविलम्ब कूड़ा रोड पर फेकने से मना करें एवं आम जनो के स्वास्थ के हित में अविलम्ब कचरा मुक्त करने के लिए कार्यवाही करें

जिससे स्थानीय लोग गंदगी एवं दुर्गन्ध से मुक्त हो सके

 

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट हेड गया बिहार

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज।

Exit mobile version