
HOMEलेटेस्टपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुँचे कसडोल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने मतदाताओं से किया अपील, केन्द्र की भाजपा सरकार से हर वर्ग परेशान, द्वितीय चरण के चारों लोकसभा सीट जीत रही कांग्रेस: भूपेश बघेल
कसडोलछत्तीसगढ़लेटेस्ट
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुँचे कसडोल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने मतदाताओं से किया अपील, केन्द्र की भाजपा सरकार से हर वर्ग परेशान, द्वितीय चरण के चारों लोकसभा सीट जीत रही कांग्रेस: भूपेश बघेल
May 5, 2024
Whatsapp Share Tweet Share
(भानु प्रताप साहू )
कसडोल। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जांजगीर चाम्पा लोकसभा के कसडोल नगर पंचायत अपने निर्धारित समय से 1 घंटा 40 मिनट लेट पहुँचे। इस दौरान जिलाध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्प की वर्षा करते हुऐ भव्य स्वागत किया। इधर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर मंच में पहुँचकर चुनावी आमसभा को संबोधित करते हुऐ।
जांजगीर चांपा लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी शिवकुमार डहरिया के लिए जनता से वोट करने की अपील किया। सभा को संबोधित करते हुऐ पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि आज कार्यक्रम में मौजूद कसडोल और बिलाईगढ़ की जनता की उपस्थिति बता रही कि दोनों विधानसभा से कांग्रेस जीत रही है, सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को केंवल मतदाताओं के पास जाकर पोलिंग बूथ तक लाने की आवश्यकता है, क्योंकि मतदाता भाजपा के रीति और नीति से अवगत हो चुकी है।
चारो सीट जीत रही कांग्रेस
सभा को संबोधित करते हुऐ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले और द्वितीय चरण के मतदान में कांग्रेस कांकेर, बस्तर, महासमुंद और राजनांदगांव के चारो सीट जीत रही है, कई वर्षों से हम छत्तीसगढ़ में लोकसभा की कम सीट जीत रहें है, लेकिन इस बार बदलाव होगा। जब हम सरकार में थे तब सब काम हो रहा था दाई, बहनी, किसान, मजदूर हित मे इतना काम किये जिसे गिना नही सकते है, 35 किलो राशन दे रहें थे जो जनता कहती थी वो काम कांग्रेस की सरकार करती थी हमनें सरकार में आते ही 2 घंटे में ही कर्जा माफ किया, बिजली बिल हॉफ योजना का लाभ सबको दिए। 2500 रुपये में धान की खरीदी हुआ। बच्चों की पढ़ाई के लिए स्वामी आत्मानंद स्कूल बनाये। कांग्रेस के सरकार में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन कर रहें थे, तीजा, हरेली, छेरछेरा, पुन्नी सब त्यौहार मनाया जा रहा था फुगड़ी के आयोजन में जांजगीर चाम्पा की एक महिला काफी टाइम तक गेम खेली थी राम वनगमन पथ के तहत तुरतुरिया, दामाखेड़ा में कबीर सरोवर बनाया। हम लोग 1 मई को बोरे बसी दिवस बनाकर बांध के रखें। छत्तीसगढ़ में रामायण महोत्सव, युवा महोत्सव, आदिवासी महोत्सव सब होता था, साथ ही जिले में गुरुघासीदास जी के तपो भूमि गिरौदपुरी तो दूसरी तरफ शहिद वीर नारायण सिंह जी की जन्मभूमि तो कर्मभूमि सोनाखान के अलावा एक तरफ तुरतुरिया के वाल्मीकि आश्रम को संवारने के काम कांग्रेस की सरकार ने किया।
पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में सभी वर्ग खुश थे सभी किसान की कर्जा माफी हुई। किसान बड़ा प्रसन्न थे विधानसभा चुनाव के ठीक पहले जब हम कर्जमाफी की घोषणा किये तो किसानों ने 9000 करोड़ का कर्जा लिए और मतदान के दिन यह कर्जा 16000 करोड़ हो गया। फिर वोट दिए होंगे लेकिन जब परिणाम आया तो किसान जब धान बेचने गए तो सभी किसानों का कर्जा के कारण धान का पैसा कर्जा में कट गया। किसी को कर्जमाफी का लाभ नही मिला। इधर भाजपा के घोषणा पत्र के अनुसार महतारी वंदन योजना से महिलाओं को 3 माह का पैसा नही मिला लेकिन जब लोकसभा चुनाव नजदीक आया तो साय सरकार ने फरवरी से दिया। इधर भाजपा ने 3 माह का डंडा मार दिया।
बघेल ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुऐ कहा कि भाजपा की सरकार किसानों और गरीबो को प्रत्येक माह मिलने वाली राशन में चावल की कटौती कर रही है। भाजपा केंवल 5 किलो राशन देने की बात कह रही है, जब इसका हम विरोध किये तो कार्ड बाटना बंद कर दिए। लेकिन इस भाजपा सरकार को राशन नही काटना चाहिए। और यह सरकार काट रही तो 7 मई को आप लोग भी इनको काट दो। भाजपा की सरकार बनने के बाद किसानों की आमदनी के लिए वर्मी कंपोस्ट खरीदी, गोबर खरीदी, रीपा, गौठान, चावल कट गया, राजीव मितान क्लब, भूमिहीन श्रमिक योजना, नमक, बेरोजगारी भत्ता सब साय-साय बन्द हो गया है। अब स्वामी आत्मानंद स्कूल में भी बच्चों को पढ़ाने के लिए फीस पटाना पड़ेगा, भाजपा की सरकार में काफी पुस्तक का भाव बढ़ गया। युवाओं को पीएससी और व्यापम का फीस पटाना पड़ेगा। साथ ही भाजपा ने सरकार में आते ही जमीन की रजिस्ट्री का भाव डेढ़ गुना बढा दिया गया। शराब की कीमत बढ़ गई, और शराब का नाम चेंज करके अब शोले कर दिया अब केवल बसंती का आना बाकी है। आमजनों को मिलने वाली सुविधा को भारतीय जनता की पार्टी की सरकार ने सभी योजनाओं को साय-साय काट दी। इसलिए अब इस सरकार को साय-साय हटाना है।
देश मे 10 वर्षो से मोदी की सरकार काबिज है, लेकिन 2014 से पहले भाजपा के लोग देश मे पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के सामान्य दाम पर धरने में बैठते थे, और उस वक्त 35 रुपये में पेट्रोल देने की बात कहा जाता था लेकिन आज सभी ईंधन के रेट आसमान छू रहा है, सभी वर्ग महंगाई से त्रस्त है, 18 लाख आवास केंवल होर्डिंग में है। किसी को प्रधानमंत्री आवास का लाभ नही मिला। महंगाई से लोग परेशान है, सभी घर मे बच्चें पढ़ें लिखे बैठे है, लेकिन रोजगार नही मिल रहा है, अब जनता जान चुकी है। अब जनता इस जुमले बाज सरकार के झांसे में नही आने वाली है, अब जनता जरूर इस भाजपा के सरकार को बदल के रहेगी। इसके अलावा कसडोल विधायक संदीप साहू, बिलाईगढ़ के विधायक कविता प्राण लहरे के अलावा कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने भी संबोधित किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कसडोल विधायक संदीप साहू, बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे, जिलाध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर सहित कई कांग्रेसी मंच पर मौजूद रहें।
