Site icon Bhoomika Bharat News

अम्बेडकरनगर: बेकाबू बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

अंबेडकरनगर
थाना क्षेत्र आलापुर के आरोपुर गांव बाजार में शुक्रवार देर शाम अनियंत्रित बाइक ने वृद्ध को टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
साथ ही मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गांव निवासी रामअचल यादव (60) शुक्रवार देर शाम आरोपुर बाजार में सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच उधर से गुजर रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक बाइक लेकर चालक भाग खड़ा हुआ। गंभीर रूप से घायल रामअचल को सीएचर्स जहांगीरगंज ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुत्र की तहरीर पर बाइक चालक खतमीपुर निवासी अरविंद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version