Site icon Bhoomika Bharat News

एक बार फिर चली शहर में गोली,, एक्सरे टैकनीसियन हुआ घायल

एक बार फिर चली शहर में गोली,, एक्सरे टैकनीसियन हुआ घायल,, कमर में लगी गोली,, संजय गांधी अस्पताल में कराया गया भर्ती

रीवा। सरेराह एक युवक पर कुछ आरोपियों ने फायर कर दिया। गोली उसके कमर में लगी जिसके बाद घायल युवक इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस युवक के बयान दर्ज कर आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

संजय गांधी अस्पताल के एक्स-रे विभाग में पदस्थ कर्मचारी विकास पांडे शनिवार की रात करीब 8:00 बजे अस्पताल चौराहे के समीप किसी काम से गया था। इस दौरान आरोपियों ने युवक पर फायर कर दिया। गोली उसके कमर में लगी जिससे वह घायल हो गया।

अचानक गोली चलने की आवाज से अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया जिसका फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस युवक के बयान दर्ज आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। हालांकि अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को चेक कर आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

Exit mobile version