Site icon Bhoomika Bharat News

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में तनिष्क अग्रवाल ने मारी बाजी,

मथुरा|सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता वृंदावन के एक निजी विद्यालय में कराई गई जिसमें उत्तीर्ण छात्रों को मृत्युंजय नशा मुक्ति फाउंडेशन द्वारा साइकिल एवं अन्य आकर्षक पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया गया|
शनिवार को मृत्युंजय नशा मुक्ति फाउंडेशन के संस्थापक आचार्य पवन कुमार ने बताया कि सामान्य ज्ञान परीक्षा में कभी 2500 छात्रों ने भाग लिया | जिसमें तनिष्क कुमार अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया| सामान्य ज्ञान प्रतियोगी परीक्षा में उत्तम उत्तम 25 छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया|
कार्यक्रम में नशा मुक्ति अभियान के तहत उपस्थित छात्रों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई कि मौके पर आचार्य पवन कुमार, एड एडवोकेट जितेंद्र धनकड़,दिनेश शर्मा,कोतवाल सह प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, संजीव सारस्वत धर्मेंद्र तंवर,विपिन चौधरी, सतीश डवास,उमेश शर्मा,गोविंद गर्ग आदि उपस्थित रहे|राजकुमार गुप्ता

जिला संवाददाता मथुरा

Exit mobile version