Site icon Bhoomika Bharat News

पटवारी पर अभद्रता का आरोप

पटवारी पर अभद्रता करने सहित पंचनामा बदलने के आरोप।

सागर,बीना खिमलासा। जिला सागर के खुरई तहसील,बीना विधान सभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम भरछा में आवेदक दामोदर प्रसाद सोनी के खेत पढ़ौसी भगवान सिंग ठाकुर द्वारा नरवाई जलाने पर आवेदक की एक एकड़ में गेहूं की खड़ी फसल जलजाने की रिपोर्ट करने पर जांच,तथा पंचनामा की कार्यवाही होने उपरांत आवेदक द्वारा पंचनामा की पावती फोटो मांगने पर पटवारी द्वारा अभद्र भाषा का स्तेमाल कर पीड़ित पक्ष को पंचनामा देने से इंकार करते हुए।कहा की तूं होता कौन है। पंचनामा की फोटो कापी मांगने बाला तुझे जो दिखे वो कर लेना। साथ ही गुस्से में कहें या अनावेदक की शांठ  गांठ में पटवारी ने तहसील में फर्जी पंचनामा लगाया है।जिसकी शिकायत आवेदक ने थाना की रिपोर्ट से लेकर एसडीएम,कलेक्टर तथा मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश से की गई है।देखने बाली बात है, कि आवेदक न्याय पाने को लगातार एक महीने से अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर है। क्या शासन,प्रशासन द्वारा न्याय मिल सकेगा ये तो आगे वक्त ही बताएगा।

Exit mobile version