Site icon Bhoomika Bharat News

गाजे बाजे के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा

अंबेडकर नगर जनपद के राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के बुढ़िया माई मंदिर पर शुरू हो रहे सात दिवसीय नवचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन आज शनिवार को गाजे-बाजे के साथ कन्याओं द्वारा यज्ञ स्थल से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा क्षेत्र का भ्रमण करते हुए सरयू नदी के पावन तट कमहरिया घाट पहुंची। यहां से कलश में जल भरकर कन्याएं पुनः यज्ञस्थल पर पहुंचीं। जहां विधि-विधान से पूजन कर कलश स्थापित किया गया। जगह-जगह भक्तों के जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। यज्ञाचार्य कृष्णदेव पांडेय ने बताया कि नवचंडी महायज्ञ सात दिन तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन सायं 6:30 से रात 09:30 बजे तक कथावाचक रूद्राचार्य महाराज द्वारा सरस कथा भी श्रवण कराई जाएगी। कथा रुद्राचार्य महाराज ने बताया कि धर्म के उत्थान हेतु इस तरह के आयोजन होने चाहिए । इस आयोजन में समस्त क्षेत्रवासी तन मन और धन से समर्पित रहे।

Exit mobile version