Site icon Bhoomika Bharat News

गर्मी मै पानी की कमी से जूझ रहे पठारी के नागरिक

विदिशा -/पठारी/ बढ़ती गर्मी ने अपने जैसे ही तेवर दिखाने शुरू किया वैसे ही पानी की समस्या ने भी विकराल रूप ले लिया। नगर वासी बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं। पठारी नगर चूकी पहाड़ी क्षेत्र में बसावट होने के कारण पानी की समस्या रहती है। नगर में पूरी नल जल योजना नलकूपों पर निर्भर है। नल कूपो का जल स्तर गिर जाने से जिले की सबसे बड़ी पंचायत में पीने के पानी तक की समस्या से जूझना पड़ रहा है । अभी भी नगर में तीन से चार नल कूप खनन की अति आवश्यकता है। कुछ दिन पूर्व पंचायत ने एक नलकूप खनन कराया था जिसमें पर्याप्त पानी भी निकाला था परंतु नलकूप खनन में मिट्टी गिर जाने से बोर पुर गया है। लोगों ने बताया कि नलकूप खनन में कम पाइप लाइन डाली गई थी जिस वजह से मिट्टी से नल कूप खनन पुर गया। यदि पाइप लाइन पर्याप्त मात्रा में डाली जाती तो शायद बोर में मिट्टी नहीं गिरती। मध्य स्वदेश ने जब इस समस्या के संबंध में सरपंच श्रीमती राखी पंथी से पूछा तो उन्होंने बताया कि विधायक और पीएचई विभाग के आला अधिकारियों चर्चा हो चुकी है शीघ्र ही नए नलकूप खनन करा कर जल संकट से निपटा जाएगा।

इनका कहना है

शीघ्र ही पीएचई विभाग से बोलकर नए नलकूप खनन कराए जाएंगे

आयुष अग्रवाल जनपद सीईओ कुरवाई

जिस नलकूप खनन में मिट्टी गिरी है उसकी सफाई कर कर पानी सप्लाई कराई जाएगी

अमर दाहिया एसडीओ पीएचई विभाग

Exit mobile version