Site icon Bhoomika Bharat News

आठ बोगस फर्मों के खिलाफ भी होगी विधिक कार्रवाई

आठ बोगस फर्मों के खिलाफ भी होगी विधिक कार्रवाई

 

अलीगढ़ राज्यकर विभाग बोगस फर्मों को लेकर सख्त हो गया है । रैकेट के मास्टर माइंड तक पहुंचने की कवायद विभागीय अफसर कर रहे हैं । श्रीकृष्ण इंटरप्राइजेज फर्म के दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम होने के बाद आठ अन्य मामलों में विधिक कार्रवाई की तैयारी चल रही है । कई करोड़ रुपये की आईटीसी आठों फर्मों ने बिना रिटर्न फाइल किए ली है । जीएसटी में फर्जी नाम पते व दस्तावेज के आधार पर पंजीयन लेकर सरकार राजस्व क्षति पहुंचाने का काम किया जा रहा है । एसआईबी की जांच में इसका खुलासा हो है । अभी हाल ही में श्रीकृष्ण इंटरप्राइजेज नाम की फर्जी फर्म पकड़ी गई है , जिसमें दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा हुआ है । इसी तरह से राज्यकर विभाग एसआईबी की रेंज बी के डिप्टी कमिश्नर अखिलेश सिंह व असिस्टेंट कमिश्नर शिव कुमार सिंह ने कई जांच की है , जिसमें बोगस फर्में मिली हैं । एसआईबी की रेंज में करीब आठ बोगस फर्में हैं जिनका जवाब

दाखिल करने की नोटिस अवधि समाप्त हो है । ऐसे में अब उनके खिलाफ भी विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।

Exit mobile version