Site icon Bhoomika Bharat News

जिला निर्वाचन अधिकारी ने फरीदपुर में बने बूथों का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार ने गुरुवार को आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आज फरीदपुर विधानसभा में स्थित किशोर चंद कन्या इंटर कॉलेज में बने बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बूथों की साफ-सफाई, प्रकाश की व्यवस्था, पीने के पानी की व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाएं सुचारू रूप से कराने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये गये कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराया जाये, लोगों को प्रेरित करें, जिससे लोग अधिक से अधिक मतदान करें और मतदान प्रतिशत बढ़ें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा कॉलेज की छात्राओं से मतदाता जागरूकता के बारे में वार्ता भी की गयी। निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी फरीदपुर सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Exit mobile version