Site icon Bhoomika Bharat News

पेयजल समस्या का त्वरित निराकरण कर पंचायत ने प्रस्तुत किया अनुकरणीय उदाहरण

पेयजल समस्या का त्वरित निराकरण कर पंचायत ने प्रस्तुत किया अनुकरणीय उदाहरण

एंकर – महासमुन्द जिले के बसना जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत संतपाली में पेयजल समस्या का त्वरित निराकरण कर पंचायत के सचिव और पंचायत प्रतिनिधियों ने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। हम आपको बता दें कि संतपाली ग्राम के डीपापारा के एक छोटे हिस्से में पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही थी जिससे ग्रामीण परेशान हो रहे थे, ग्रामीणों की समस्या को ध्यान में रखते हुए पंचायत की ओर से तत्काल निजी बोरवेल से जलापूर्ति की व्यवस्था की गई है वहीं टेंकर के माध्यम से भी पेयजल की आपूर्ति कराई जा रही है। ग्राम पंचायत द्वारा की गई त्वरित व्यवस्था से ग्रामीणों को जहां शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है वहीं दूसरी ओर पंचायत की इस व्यवस्था से ग्रामीण भी खुश हैं। बहरहाल संतपाली पंचायत पेयजल आपूर्ति की त्वरित व्यवस्था के लिए अन्य ग्र

Exit mobile version