Site icon Bhoomika Bharat News

अज्ञात कारणो के चलते मनासा में 40 वर्षीय व्यक्ति ने घटका जहरीला की टनाशक पदार्थ, हुई मौत

मनासा। गुरुवार को मनासा में पंजाबी समाज के एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने अज्ञात कारणो के चलते जहरीला कीटनाशक पदार्थ गटक लिया जिसके कारण युवक की मौत हो गई। जिसका शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम किया गया। मिली जानकारी अनुसार मनासा के ऊषागंज कालोनी में पंजाबी समाज के एक 40 वर्षीय व्यक्ति बंटी पिता बालकराम गुलाटी ने गुरुवार को अज्ञात कारणो के चलते जहरीला पदार्थ घटक लिया। जिसे परिजन उपचार के लिए मनासा शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे जहा उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। इसके बाद मृतक व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए शव ग्रह में रखवाया वहीं शुक्रवार सुबह मनासा थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मृतक व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम कर परिजन के सुपुर्द किया। फिलहाल घटना का कारण अज्ञात है मामले की पुलिस जांच कर रही है।

Exit mobile version