Site icon Bhoomika Bharat News

ब्रेकिंग न्यूज़,32 वर्षीया महिला ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या :जांच में जुटी पुलिस

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा

कांडी से

कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत चटनिया पंचायत के पिपरडीह गांव निवासी सुरेश यादव की 32 वर्षीया पत्नी सरिता देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार की देर रात की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परिजन छत पर सो रहे थे। परिजनों को उक्त घटना की जानकारी सुबह में हुई। सूत्र की मानें तो घर मे किसी भी परिवार के सदस्य के साथ किसी प्रकार की कोई विवाद नहीं थी। उक्त महिला ने फांसी क्यों लगाई, यह किसी को ज्ञात नहीं है।

उक्त महिला ने जमीन से लगभग साढ़े 6 फिट ऊंचे आवास निर्माण में लगे एक बांस में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना की सूचना पाकर कांडी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेजा गया। उक्त महिला की शादी 2010 में हुई थी। उसका मायके मझिआंव थाना क्षेत्र के बूढ़ीखांड गांव में है। मृतका अपने पीछे एक पुत्री 10 वर्षीया काजल कुमारी व एक पुत्र 08 वर्षीय मनीष कुमार को छोड़ गई।

Exit mobile version