Site icon Bhoomika Bharat News

बीएलओ द्वारा घर घर जाकर वितरण की जा रही है मतदान पर्ची का वितरण

 

धार जिला ब्युरो गोपाल रावडिया मारु की रिपोर्ट

धार/बरमंडल  निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार धार जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन और सरदारपुर एसडीएम मेघा पंवार के मार्गदर्शन मे ग्राम बरमंडल,अकोलिया,चंदोडिया बीएलओ राधेश्याम मारु, रमेशचंद्र शर्मा, अर्जुन मारु के द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओ को मतदाता पर्ची बांटी जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि दिनांक 13 मई को लोकसभा चुनाव होना है। इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता पर्ची उपलब्ध कराई गई है मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए सभी जरूरी सूचनाओं को भी मतदान केंद्र के प्रवेश स्थल पर अंकित किया गया है इन सूचना पटलों पर सभी आवश्यक जानकारियां जैसे विधानसभा क्षेत्र का नाम, मतदान केंद्र का नाम, कुल महिला एवं पुरुष मतदाताओं की संख्या, मतदान का दिनांक व मतदान का समय भी प्रदर्शित किया गया है इसमें महत्वपूर्ण बात यह है कि मतदान केंद्रो के सूचना पटल पर हेल्पलाईन नम्बर 1950 भी अंकित किया गया है।

Exit mobile version