Site icon Bhoomika Bharat News

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती विधा में परिचम लहराकर पाई रेलवे की नौकरी ,जयहिंद यादव

मथुरा । पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य चल टिकट निरीक्षक जयहिंद यादव,गोरखपुर के कुश्ती कोच शेषनाथ यादव ,गोरखपुर के चिकित्साधिकारी ओमबीर यादव,व्यवसाई अमित यादव गुरुवार को ओम श्री कृष्णा चेतन्य माधुरी आश्रम वृंदावन रोड छटीकरा पर पहुंचे । यहां सभी का पत्रकार संगठन उपज के जिला महासचिव ठाकुर विष्णु पहलवान के नेतृत्व में ,जिला कुश्ती संघ मथुरा के महासचिव जनार्दन पहलवान,युवक मंगल दल जौनाई के अध्यक्ष पंडित धीरज पचौरी,आचार्य पंडित सत्यम मिश्रा ने पटुका पगड़ी पहनाकर भव्य सम्मान किया। मुख्य चल टिकट निरीक्षक जयहिंद यादव ने कहा कि उन्होंने अपने जमाने में अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में पदक जीतकर देश का जमकर डंका बजाया और कुश्ती विधा की खातिर ही रेलवे विभाग ने उनको शानदार नौकरी दी। बृज के युवाओं को कड़ी मेहनत कर कुश्ती में देश का परिचम लहराना चाहिए जिससे प्राचीन कला हमेशा जीवित रहे।

राजकुमार गुप्ता

जिला संवाददाता मथुरा

Exit mobile version