Site icon Bhoomika Bharat News

रामलला के दरबार में दंडवत हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ट्रस्ट ने जारी की नई तस्वीरें*

*रामलला के दरबार में दंडवत हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ट्रस्ट ने जारी की नई तस्वीरें*
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को अयोध्या के दौरे पर थीं। जहां उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया और फिर सरयू की महाआरती में शामिल हुईं।

शाम को राष्ट्रपति ने राम मंदिर में रामलला के दरबार मे हाजिरी लगाई और उन्हें दंडवत प्रणाम किया। जिसका वीडियो व तस्वीरें श्रीराम मंदिर ट्रस्ट ने जारी की।

राष्ट्रपति ने रामलला की आरती उतारीं और उनको दंडवत प्रणाम किया। रामलला का दर्शन करने के बाद वह बेहद खुश नजर आईं। यह पहला मौका है जब राष्ट्रपति अयोध्या आई हुई हैं।…वार्ता

Exit mobile version