Site icon Bhoomika Bharat News

6 म‌ई‌ को आंधी के साथ बारिश के आसार

सिद्धार्थ नगर।तीन दिन अभी तेज धूप और लू से राहत नहीं मिलने वाली है।हालांकि मौसम विभाग ने सिद्धार्थनगर और आसपास में 6-7 मई को तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों को गर्मी से फौरी राहत तो मिलेगी, लेकिन तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27-29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज की गई। जबकि हवा भी 20 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से चलती रही।

बुधवार का मौसम काफी गर्म रहा। सुबह से ही तेज धूप खिली जो दिन चढ़ने के साथ सख्त और चटख होती चली गई। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार अगले दो दिनों तक सतही गर्म हवाएं चलती रहेंगीं। इसके बाद 6-7 मई को तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान को गर्मी से तत्काल तो राहत मिलेगी, लेकिन तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। आमतौर पर मौसम साफ रहने की संभावना है। शाम में हवाएं चलने से अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है।

Exit mobile version