Site icon Bhoomika Bharat News

Balrampur:क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही है गौहत्या, बजरंग दल के प्रयास से किया गया गौहत्या आरोपी एक गिरफ्तार और की तलाश जारी……

बलरामपुर अनिल यादव :- बलरामपुर जिला के छतवा ग्राम पंचायत में नूर मोहम्मद नामक व्यक्ति एवं उसके परिवारजन द्वारा नूर मोहम्मद के नाती के खतना के कार्यक्रम में गौमाता का जभाति तौर पर निर्मम हत्या किया गया एवं पूरे गांव को दावत दिया गया था । जिसकी सूचना मिलते ही सभी हिंदू समाज एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता एवं स्थानीय हिंदू समाज पहुंच कर आरोपि नूर मोहम्मद को पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द किया एवं बाकी के मुख्य आरोपी ( बेटा, साला , 4 दामाद एवं साढू ) फरार होने में सफल रहे इसके पश्चात पुलिस प्रशासन द्वारा  सभी आरोपियों को पकड़ कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया इसके पश्चात बजरंग दल के जिला संयोजक जशू केसरी ने बताया की उक्त समय तक यदि सभी आरोपी पकड़े नहीं गए तब समस्त हिंदू समाज एवं बजरंग दल उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा , बिधर्मियो के द्वारा जब भी सनातन धर्म के आस्था को ठेस पहुंचाने का कार्य किया जायेगा बजरंग दल के कार्यकर्ता मजबूती से खड़े रहेंगे और एक भी आरोपियों को बक्शा नही जायेगा। पुलिस ने मौके पर पका हुआ गौ मांस एवं उसके अवशेष को घर के अंदर से बरामद की. पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. वहीं अन्य आरोपी की तलाश जारी है. वहीं मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक ने जानकारी देते हुए बताया कि जो अवशेष घर के अंदर से मिले है वह गौवंश के अवशेष हैं.

Exit mobile version