Site icon Bhoomika Bharat News

शादी समरोह में गये युवक को चाकू गोदकर हत्या, मौके से मिला आधार कार्ड व टूटा मोबाइल

 

 

सीवान: जिले से बडी खबर सामने आ रही है जहां एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है। घटना पचरुखी थाना क्षेत्र के मखनूपुर गांव की है। मृतक की पहचान सादिकपुर गांव का रहने वाला सर्वानंद चौधरी के बेटे करण कुमार (23) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार करण मंगलवार की रात अपने पास के गांव मखनुपुर में एक बारात देखने गया था। काफी रात तक घर वापस नहीं लौटा तो घरवालों ने खोजबीन शुरू कर दी। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा था। बुधवार को मखनुपुर गांव में ही एक बगीचे में उसका शव मिला है। करण कुमार के सिर पर चाकू से आधा दर्जन बार वार किया गया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शव का पंचनामा करने के बाद शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया गया।शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि पीड़ित परिजनों से लिए गए फर्द बयान के आधार पर पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।एफ एस एल की टीम के द्वारा ब्लड सैंपल आदि की जांच कराई जा रही है। इस घटना के बाद परिजनों का कहना है कि करण कुमार घर से बारात देखने के लिए निकला था। उसके साथ कैसे घटना घटी है अभी पता नहीं चल सका है। घटनास्थल से एक किलोमीटर की दूरी पर एक बगीचे में साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को छुपाया गया था।मृतक के पास से टूट हुए मोबाइल और आधार कार्ड बरामद हुआ था जिसके आधार पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क करें शव को की कागजी प्रक्रिया में जुट गई।।

Exit mobile version