Site icon Bhoomika Bharat News

सतना कलेक्टर ने स्ट्रांग रुम का किया निरीक्षण

जर्नलिस्ट भुपेंद्र कुुमार विश्वकर्मा

वन्दे भारत लाइव न्यूज सतना

सतना 30 अप्रैल 2024/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग वर्मा ने मंगलवार को स्ट्रांग रुम स्थल शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक-1 सतना का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होने निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी और एलईडी टीवी की जांच कर सुरक्षा प्रहरियों को पूरी सजगता के साथ पूरे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनाये रखने के निर्देश दिये।

गौरतलब है कि लोकसभा निर्वाचन 2024 में सतना संसदीय क्षेत्र के मतदान में उपयोग की गई ईवीएम मशीन मतदान पश्चात कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रुम में सुरक्षित रखी गई हैं। इन मशीनों को स्ट्रांग रुम से मतगणना वाले दिन 4 जून को स्ट्रांग रुम से बाहर निकाला जायेगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सतना संसदीय क्षेत्र में शामिल विधानसभा के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को अपनी-अपनी विधानसभा के स्ट्रांग रुम का निरीक्षण प्रतिदिन करने के निर्देश दिये गये हैं। इसके अलावा कार्यपालिक दंडाधिकारी भी नियुक्त किये गये हैं। स्ट्रांगरूम की सुरक्षा की मुख्य जिम्मेदारी केंद्रीय सशस्त्र सुरक्षा बल के जवानों ने संभाल रखी है। स्ट्रांगरूम के पास किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को जाने की अनुमति नहीं है। वहीं स्ट्रांग रूम के भीतर और उसके चारों ओर की प्रत्येक गतिविधि पर सीसीटीव्ही कैमरों से नजर रखी जा रही हैं।

Exit mobile version