Site icon Bhoomika Bharat News

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

मंडला से शिवम यादव की रिपोर्ट मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ मण्डला जिला इकाई द्वारा 1 मई श्रम दिवस के अवसर पर जिला अध्यक्ष योगेश चौरसिया के नेतृत्व में साथी आकाश दीक्षित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की गरिमामयी उपस्थिति में संघ के साथी सदस्यों एवम जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में अपर कलेक्टर को 21 सूत्रीय मांगों का मांग पत्र ज्ञापन सोपा गया। ज्ञापन में मांग की गई की पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाय,आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ दिया जाए,विज्ञापन की एक समान नीति बने,टोल नाकों पर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के कार्ड को मान्य किया जाए, समाचार पत्रों तथा पत्रकारों को जीएसटी से मुक्त रखा जाए, श्रद्धानिधि जीवन पर्यन्त मिले,सरकारी नोकरियों में पत्रकारों के बच्चों को भी आरक्षण दिया जाए जैसी 21 सूत्री मांगो का मांग पत्र मुख्यमंत्री के नाम जिला अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौपा। इस अवसर पर योगेश चौरसियाअध्यक्ष मण्डला जिला इकाई, आकाश दीक्षित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, कमलेश मिश्रा जिला महासचिव
नितिन चौधरी, सीताराम यादव , विनोद नीखर ,संतोष बैरागी, चंद्रप्रकाश दुबे,सहित संघ के सदस्य गण पत्रकार गण साथी शामिल थे।

Exit mobile version