Site icon Bhoomika Bharat News

शराब के नशे में धुत शराबी ने आम के पेड़ पर लटक कर की खुदकुशी

शराब के नशे में धुत शराबी ने आम के पेड़ पर लटक कर की खुदकुशी

 

 

अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज इलाके के गांव महमूदपुर में एक युवक ने आम के बाग में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । मृतक 25 वर्षीय अंशु मेहनत मजदूरी का परिवार का पालन पोषण किया करता था । मंगलवार सुबह अंशु अपने घर से शौच करने की कहकर निकल कर आया था । बाग में अंशु ने शौच किया और फिर आम के बाग से आम खाने के बाद फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली । घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना कर दी । घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए भेज दिया था जहां पुलिस ने मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों सौंप दिया है और पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है ।

Exit mobile version