Site icon Bhoomika Bharat News

पठानकोट से दिल्ली के लिए चलाई जाए हाई स्पीड ट्रेन

वंदे भारत की तर्ज पर पठानकोट से दिल्ली के लिए चलाई जाए ट्रेन : रिपोर्ट समीर गुप्ता ब्यूरो चीफ पठानकोट पंजाब — जिला पठानकोट के महत्व , इलाका वासियों और सैलानियों को सहुलियत देने के उद्देश्य से वंदे भारत की तर्ज पर दिल्ली के लिए पठानकोट से डायरेक्ट ट्रेन चलाने की निश्चित रूप से दरकार है। जिला पठानकोट सरहद से सटा भारतीय सेना और एयरफोर्स का महत्वपूर्ण केन्द्र है। इसके अलावा जिन सैलानियों को हिमाचल में डलहौजी, धर्मशाला जैसे हिल स्टेशन पर जाना होता है तो वह यात्री पठानकोट तक आम तौर पर ट्रेन के जरिए ही पहुंचते हैं। यदि व्यवसाय के नजरिए से भी देखा जाए तो हाई स्पीड पठानकोट से दिल्ली ट्रेन बहुत लाभकारी रहेगी। हम अपने माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी और रेलवे विभाग को आग्राह करते हैं कि उपरोक्त बिन्दुओं पर विचार करते हुए पठानकोट से दिल्ली के लिए हाई स्पीड ट्रेन चलाई जाए ताकि हर वर्ग को इससे फायदा पहुंच सके।
विज्ञापन के लिए संपर्क करें समीर गुप्ता ब्यूरो चीफ पठानकोट पंजाब, मोबाइल नं — 9988553973

Exit mobile version