Site icon Bhoomika Bharat News

विद्यालय का ताला तोड़ चोरों ने नगदी व सामानों पर किया हाथ साफ

जलालपुर अंबेडकर नगर। बीते दिवस अज्ञात चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर हजारों रुपए के समान चुराकर फरार हो गये। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग किया है।
प्रकरण जलालपुर थाना क्षेत्र की सावित्री देवी सरस्वती शिशु मंदिर शास्त्री नगर रुकुनपुर कासिमपुर का है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार पांडे ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बीते सोमवार को विद्यालय बंद करके दोपहर बाद मैं घर चला गया जब मंगलवार को सुबह लगभग 7:00 बजे विद्यालय पहुंचकर गेट खोला और अंदर गया तो देखा ऑफिस का ताला टूटा पड़ा था । बगल देखा तो हैंड पंप भी चोरी हो गया अंदर ऑफिस में जाने के पश्चात देखा कि सोसाइटी रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र, बायलाज की कॉपी, दो स्टील बाल्टी ,परीक्षा फल पंजिका, विज्ञान प्रयोगशाला उपकरण ,खेल का उपकरण और लगभग पांच हजार रूपए चोर चुरा लिए थे। विद्यालय में रखी दोनों अलमारी टूटी हुई थी और सामान फर्श पर बिखरी हुई थी ।प्रधानाचार्य ने जलालपुर कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई करने की मांग किया है।

Exit mobile version