Site icon Bhoomika Bharat News

ग्राहक के तलाश में था अवैध गांजा तस्कर

आपको बता दे कि कटनी पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन के आदेश अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार डेहरिया नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति मिश्रा जी के मार्गदर्शन में थाना कुठला प्रभारी श्री अभिषेक चौबे जी के नेतृत्व में आज फिर एक गांजा तस्कर को 2 किलो 20 ग्राम गांजा के साथ ग्राम कंनहवारा में शराब दुकान के पास संदेहात्मक स्थिति पर खड़े व्यक्ति से पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नहीं देने पर विशेष तौर से पूछताछ एवं छानबीन करने पर आरोपी राजेश कुशवाहा पिता भारत कुशवाहा उम्र 34 वर्ष निवासी शंकर मोहल्ला ग्राम कंनहवारा थाना कुठला जिला कटनी के कब्जे से 2 किलो 20 ग्राम मादक पदार्थ अवैध गांजा जप्त कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया ।
जिसमें उपनिरीक्षक सौरभ सोनी प्रधान आरक्षक ताहिर खान शिव शंकर दुबे राहुल मिश्रा नरेंद्र पटेल महिला प्रधान आरक्षक सविता तिवारी और रक्षक मनोज सिंह राजपूत अजय पाठक आदि की सराहनीय भूमिका रही ।

Exit mobile version