Site icon Bhoomika Bharat News

भवनाथपुर जिला परिषद ने की विशुनपुरा बीडीओ की मौत का सीबीआई जांच की मांग

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा

गढ़वा  से

भवनाथपुर जिला परिषद सदस्य रंजनी कुमारी ने डीसी शेखर जमुआर एवं एसी विजय मतियश टोप्पो को आवेदन सौंपकर विशुनपुरा बीडीओ हिरक मन्ना केरकेट्टा की मौत के मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है।

सौंपे गये आवेदन में जिपस रंजनी ने कहा है कि गत शनिवार को बीडीओ के सरकारी आवास में पदाधिकारियों एवं उनके परिजनों की उपस्थिति में संदेहास्पद स्थिति में उनका शव पाया गया है। इस संबंध में समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों एवं क्षेत्र में अलग-अलग चर्चाएं हो रही है। इस मामले पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए उच्चस्तरीय, सीबीआई द्वारा जांच कराकर न्याय दिलाना जनहित में आवश्यक है। उन्हांने कहा है कि मृतक बीडीओ अनुसूचित जनजाति (आदिवासी) परिवार से आते थे।

Exit mobile version