Site icon Bhoomika Bharat News

निजी स्कूल वाहन की चपेट में आने से मासूम की मौत

जयपुर ग्रामीण

भूरथल गांव में एक निजी स्कूल के वाहन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम बालिका की मौत हो गई|

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह स्कूली वाहन बच्चों को लेने साधु बाबा की ढाणी में आया तब एक बच्ची तो वाहन में बैठ गयी और दूसरी दो वर्षीय बालिका वाहन की चपेट में आकर घायल हो गई | परिजन बालिका को लेकर चौमूं के एक निजी अस्पताल में लेकर गए लेकिन वहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया |

सूचना मिलने पर दौलतपुरा थाना पुलिस ने पहुंचकर बालिका के शव को कब्जे में लेकर कांवटिया अस्पताल जयपुर में पहुंचाया जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया |

खबर मिलते ही साधु बाबा की ढाणी में कोहराम मच गया | बालिका की मां बेसुध हो गई |

Exit mobile version