Site icon Bhoomika Bharat News

हनूतपुरा में रखवाये कचरा पात्र, सरपंच रेखा वेदप्रकाश खेदड़ ने की पहल

जयपुर ग्रामीण
हनूतपुरा ग्रामपंचायत में सरपंच रेखा वेदप्रकाश खेदड़ की पहल पर कचरा संग्रहण पात्र रखवाये जा रहे हैं|
सरपंच रेखा वेदप्रकाश खेदड़ ने बताया कि ग्रामपंचायत में मुख्य स्थानों पर कचरा संग्रहण पात्र रखवाये जा रहे हैं जिनसे साफ-सफाई व स्वच्छता में सहयोग मिलेगा |सचिव सीताराम यादव , सरपंच रेखा देवी , समाज सेवी वेदप्रकाश खेदड़, रामनरेश यादव की उपस्थित में मुख्य स्थानों पर कचरा पात्र रखवाये गए |
सरपंच महोदया ने ग्रामीण जनों से सहयोग की अपील की |

Exit mobile version