Site icon Bhoomika Bharat News

नहर में मिली आठवीं कक्षा के छात्र की लाश पानी में डूबने से मौत नहीं, जांच में जुटी पुलिस

रविवार शाम से गायब आठवीं कक्षा के 14 साल के बच्चे की लाश सोमवार को लवन शाखा मुख्य नहर में पुलिया से 200 मीटर दूर पलारी टीन कपाट शनि मंदिर के पास मिली है। इस मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि बच्चे की मौत डूबने से नहीं हुई है। डॉक्टर ने कहा कि बिसरा जांच के लिए भेज दिया है। अभी रिपोर्ट नहीं बनाई है। और जांच के बाद रिपोर्ट देंगे। रूपेश कुमार पिता दिलीप कनौजे पलारी नगर के वार्ड नं 4 में रहता था, जो रविवार शाम से घर से लापता था। नहर से उसका घर एक किलोमीटर दूर है। बच्चे के पिता ने पलारी थाने में उसके गुम होने की जानकारी दी थी। आशंका जताई जा रही है कि नहाने के दौरान डूबने से बालक की मौत हुई होगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस
मृतक रूपेश
मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। पाहंदा फॉल के पास नहर के ऊपर मिले बालक के कपड़े: जिस जगह बच्चे की लाश मिली उसके 2 किलोमीटर ऊपर पाहंदा फॉल पटपर पुलिया पर बालक के कपड़े पुलिस को मिले हैं। फॉल में अधिक पानी होने से लोग अक्सर छलांग लगाते हैं। ऐसा
माता-पिता वोट करने गए थे
बालक के माता-पिता सामाजिक चुनाव में वोट करने सलोनी गांव गए थे जो शाम 4 बजे घर लौटे तो बेटा घर पर नहीं था। उसको देर रात तक ढूंढते रहे पर कहीं पता नहीं चलने से सूचना थाने में दी थी। वहीं मृतक बालक इकलौता पुत्र था और दो बड़ी बहन हैं।
पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी: पुलिस
इस संबंध में पलारी थाने के एएसआई राजेश कुमार सेन ने बताया कि अभी तक पीएम रिपोर्ट थाने को प्राप्त नहीं हुई है। जैसे ही रिपोर्ट मिलेगी आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस नगर के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
अनुमान लगाया जा रहा है कि बालक कल शाम वहां नहाने गया होगा और उसने भी छलांग लगाई होगी। शाम को जब बालक घर नहीं लौटा तो उसकी खोज की गई।
किसी ने बालक को नहाते या डूबते नहीं देखा जिस जगह बच्चे के कपड़े मिले उस स्थान पर हमेशा लोग आते-जाते और नहाते हैं। यहां देर रात तक चहलपहल रहती है। ऐसे में किसी ने बालक को नहाते या डूबते हुए क्यों नहीं देखा। दो किलोमीटर तक बालक की लाश बहती रही पर किसी की नजर क्यों नहीं पड़ी

Exit mobile version